{"_id":"6a4d3713e1acf72d49005f9c","slug":"opposed-the-installation-of-smart-electricity-meters-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-141413-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: विद्युत स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: विद्युत स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोध
Tue, 07 Jul 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। ऊर्जा निगम की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के प्रेमनगर के लोगों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले ऊर्जा निगम को ग्रामीणों को विश्वास में लेकर इसके लाभ और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी देनी चाहिए।
आक्रोशित लोगों ने कहा कि ऊर्जा निगम पहले लोगों की शंकाओं का समाधान करे और उसके बाद ही स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। स्थानीय राजेंद्र पुनेठा ने कहा कि क्षेत्र की लगभग 80 फीसदी आबादी ग्रामीण है। ऐसे में सरकार और ऊर्जा निगम को ग्रामीणों की भावनाओं और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान दरवान सिंह रजवार, खष्टी बल्लभ पांडेय, गोविंद बल्लभ खर्कवाल, हरीश अधिकारी, आनंद ओली, मोहन जोशी, ललित पुनेठा, सोनू पाटनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह, जगदीश खर्कवाल आदि थे।