फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Operator dies due to rock fall on Poklane during road cutting

Pithoragarh News: सड़क कटिंग के दौरान पोकलेन पर चट्टान गिरने से ऑपरेटर की मौत

Fri, 27 Sep 2024 04:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 27 Sep 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
Operator dies due to rock fall on Poklane during road cutting
हो​शियार सिंह। फाइल फोटो।
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट-सोबला सड़क कटिंग के दौरान चट्टान टूटकर पोकलेन पर गिर गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय आपरेटर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार धारचूला की तवाघाट-सोबला मोटर मार्ग में बीआरओ चौड़ीकरण का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नारायणपुर नामक स्थान पर दिन में लगभग दो बजे जब कटिंग का काम चल रहा था तभी विशालकाय चट्टान टूटकर पोकलेन पर गिर गई। इस हादसे में पोकलेन ऑपरेटर होशियार सिंह 24 वर्ष पुत्र इंद्र सिंह निवासी जारा जिबली बंगापानी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सेना की एंबुलेंस से संयुक्त अस्पताल धारचूला लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही होशियार सिंह ने दम तोड़ दिया। धारचूला कोतवाली की एसआई मेघा शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। होशियार सिंह की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। संवाद
विज्ञापन


फोटो: 26 पीटीएच 26 पी- चट्टानें टूटने से क्षतिग्रस्त पोकलेन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed