{"_id":"58a33ae84f1c1b564fd84789","slug":"only-bjp-kotwali-gherry-dharchula","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने धारचूला कोतवाली घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने धारचूला कोतवाली घेरी
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में कोतवाली का घेराव करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के जिला महामंत्री महेंद्र बुदियाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धारचूला कोतवाली का घेराव किया। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस प्रत्याशी के इशारे में यह मुकदमा दर्ज किया गया। यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक नबियाल, नगर अध्यक्ष हरीश सिंह धामी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला महामंत्री बुदियाल का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह में प्रचार के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। बावजूद इसके कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उल्टा महेंद्र बुदियाल के खिलाफ ही मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो व्यापक जनांदोलन किया जाएगा। थाना प्रभारी अजय शाह ने कहा कि इस मामले की पूरी छानबीन की जाएगी। किसी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक कोतवाली में हंगामा काटा।
विज्ञापन