फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Online application for Kailash Mansarovar visit

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
Online application for Kailash Mansarovar visit
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर यात्रा-2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। एक जनवरी से विदेश मंत्रालय ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। यात्रा जून से शुरू होगी। इससे पहले पैदल यात्रा मार्ग की स्थिति की रिपोर्ट तैयार होगी और अप्रैल में इसे विदेश मंत्रालय तथा आईटीबीपी महानिदेशालय को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि यात्रा के लिए आवेदन किए जाने लगे हैं। विदेश मंत्रालय इन आवेदनों की छंटनी करेगा और मई के अंत में यात्रा के लिए चयनित लोगों की सूची जारी कर देगा। उन्होंने कहा कि यात्रा पर जाने के इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी से मार्च तक उच्च हिमालयी क्षेत्र के पैदल यात्रा मार्ग पर भारी हिमपात होता है।
विज्ञापन


हिमपात से कई स्थानों पर पैदल रास्ते टूट जाते हैं। आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह हर 15 दिन में रास्तों की रिपोर्ट वाहिनी मुख्यालय को देंगे और वाहिनी मुख्यालय से यह रिपोर्ट आईटीबीपी महानिदेशालय को भेजी जाएगी। कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर गुंजी से लेकर लिपुलेख तक भारी हिमपात होता है और हर साल पैदल रास्ते को काफी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेनानी ने बताया कि यात्रा जून में शुरू होगी। यात्रा पर इस बार कितने दल जाएंगे और कितने यात्री शामिल होंगे इसकी जानकारी मई में मिल जाएगी। कैलाश मानसरोवर यात्रा में यात्रियों के आवास, भोजन और यातायात की व्यवस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम करता है। इस बार केएमवीएन ने प्रति यात्री किराया 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 46 हजार रुपये करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed