फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One woman dead, another seriously injured in wild boar attack

Pithoragarh News: जंगली सुअरों के हमले में एक महिला की मौत दूसरी गंभीर

Tue, 16 Jan 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
One woman dead, another seriously injured in wild boar attack
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के डोटी में एक महिला की जंगली सुअर के हमले में मौत हो गई जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को डोटी गांवपालिका एक बसीना की जगुली देवी और भगी देवी सुबह घर के नजदीक खेत में गई थीं। अचानक जंगल की ओर से जंगली सुअरों का झुंड खेत में आ गया और एक सुअर ने जगुली देवी पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। दूसरी महिला भगी देवी को भी सुअरों ने घायल कर दिया।

महिलाओं की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सुअरों को भगाया। ग्रामीण दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही जगुली (35) ने दम तोड़ दिया। डोटी अस्पताल में तैनात डॉ. निरंजन श्रेष्ठ ने बताया कि अंदरूनी चोटों और काफी खून बहने से महिला की मौत हो गई। बताया कि भगी (72) को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed