{"_id":"f6d224dc1fbad2171456aa19009495d3","slug":"one-two-three-four-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दो तीन-चार बेटियों की जयजयकार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दो तीन-चार बेटियों की जयजयकार...
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू बियरशीबा सेकें डरी स्कूल जीआईसी लाइन शाखा के वार्षिक झलक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नर्सरी, प्री केजी के छात्रों ने ‘एक-दो तीन-चार बेटियों की जयजयकार’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मार्चपास्ट की सलामी ली। विशिष्ट अतिथि एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट चंद्रकांत सिंह मलड़ा ने कहा कि वह इसी स्कूल से पढ़े हैं, उनकी सफलता में स्कूल का बड़ा हाथ है। विद्यालय के निदेशक भुवन भाकुनी ने स्कूल की गतिविधियां सामने रखी। कहा कि इस स्कूल से पढ़े तमाम बच्चे आज सेना में लेफ्टीनेंट, मेजर, कर्नल तक के पदों को सुशोभित कर रहे हैं। डाक्टर, इंजीनियर, बैंक अफसर के पदों पर सेवा देकर स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी बिष्ट ने अतिथियों के साथ ही अभिभावकों का आभार जताया। कार्यक्रम में स्कूल के उभरते कराटे खिलाड़ी हर्षित जोशी के साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन शाखा की प्रधानाचार्या मीनू भट्ट, उप प्रधानाचार्या ममता मेहता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र महरा, नवल किशोर रावल, कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया, जितेंद्र पुनेठा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन