फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One smuggler active in Lekgati

लेकघाटी में वन तस्कर सक्रिय

Wed, 30 Sep 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Sep 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
कनालीछीना विकासखंड के लेकघाटी में वन तस्कर सक्रिय हैं। वन विभाग ने लेकघाटी के जंगल में 40 से 50 सेंटीमीटर गोलाई का साल का एक पेड़ काटने का मामला पकड़ा है। छापेमारी की कार्रवाई में वन तस्कर फरार हो गए, लेकिन मौके पर सामान के साथ मिले पहचान पत्र से महकमा लकड़ी तस्करों तक पहुंचने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन

वन दरोगा मनोज तिवारी ने बताया कि लेकघाटी क्षेत्र में लकड़ी तस्करी की बातें सामने आने के बाद सोमवार को लेकघाटी में साल का पेड़ काटकर उसको लकड़ी का आकार देने की कोशिश में लगे कुछ लोगों का पता लगाने में वन विभाग की टीम सफल रही। जैसे ही टीम उनके नजदीक पहुंची, वे लोग भाग निकले। हड़बड़ी में निजी सामान से भरे बैग नहीं ले जा पाए। बैग से उन लोगों के पहचान पत्र मिले हैं। वन दरोगा ने बताया कि मौके पर मिले सामान से उनकी संख्या चार से पांच होने का अनुमान है। उनमें से दो स्थानीय लोगों की पहचान हो गई है। प्रकरण में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। इनके खिलाफ वन कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। तिवारी ने कहा कि पेड़ काटकर लकड़ी बनाने के धंधे की उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed