फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One nomination paper each was purchased for six posts; two posts remained vacant

Pithoragarh News: छह पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र खरीदा, दो पद रहे खाली

Fri, 25 Sep 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
One nomination paper each was purchased for six posts; two posts remained vacant
बनबसा (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय बनबसा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र खरीदा गया। वहीं छात्र उपाध्यक्ष और सांस्कृतिक सचिव पद के लिए किसी भी छात्र ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. कमलेश सक्टा को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को छह पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई। अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एक-एक दावेदार ने नामांकन पत्र खरीदा है। उन्होंने बताया कि छात्र उपाध्यक्ष और सांस्कृतिक सचिव पद के लिए अभी किसी ने नामांकन पत्र नहीं लिया है। शुक्रवार 25 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 26 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और इसी दिन नाम वापसी की प्रक्रिया भी होगी। जांच और नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की वैध सूची तैयार कर महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान 29 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed