{"_id":"6ab6ae09ee648b265307d87d","slug":"one-nomination-each-for-seven-posts-including-that-of-the-president-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144838-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अध्यक्ष समेत सात पदों पर एक-एक नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अध्यक्ष समेत सात पदों पर एक-एक नामांकन
Fri, 25 Sep 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज लोहाघाट में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा किए गए। अध्यक्ष समेत सात पदों पर केवल एक-एक नामांकन पत्र जमा हुआ। ऐसे में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नवल किशोर लोहनी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर हिमांशु कुमार, उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह भैंसोड़ा, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर आरती चौधरी, सचिव पद पर अमित चिल्कोटी, संयुक्त सचिव पद पर हिमांशी बोहरा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शीतल विश्वकर्मा और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर शुभम जोशी ने नामांकन कराया।
वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए सुमन भट्ट और स्नेहा, सांस्कृतिक सचिव के लिए मुकेश कुमार और निखिल राय, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए अभिषेक सिंह और आरती अधिकारी, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए स्नेहा मेहरा और गौरव पंत ने नामांकन पत्र जमा किए। चुनाव प्रक्रिया में महाविद्यालय के कई प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने सहयोग किया।