फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One more accused arrested in case of circulating fake notes in tanakpur

Pithoragarh News: नकली नोट खपाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने टनकपुर के शारदा बैराज से दबोचा

Mon, 14 Apr 2025 05:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Apr 2025 05:08 PM IST
सार

पुलिस ने नकली करेंसी के साथ पांचवें आरोपी को टनकपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में 29 हजार की नकली करेंसी के साथ चार आरोपी बलुवाकोट से दबोचे गए थे।

विज्ञापन
One more accused arrested in case of circulating fake notes in tanakpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पुलिस ने नकली करेंसी के साथ पांचवें आरोपी को टनकपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में 29 हजार की नकली करेंसी के साथ चार आरोपी बलुवाकोट से दबोचे गए थे। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी थी। आरोपियों से पूछताछ में पांचवें आरोपी का नाम सामने आया, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। दबोचे गए आरोपी से 500 के चार नकली नोट भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

सीमांत जिले के बलुवाकोट में बीती पांच अप्रैल को पुलिस ने नकली भारतीय करेंसी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें दरियागंज दिल्ली निवासी समीर उल रहमान से 500 रुपये के 14 नकली नोट, चावड़ी बाजार दिल्ली निवासी आसिफ से 500 रुपये के 15, चितलागेट चावड़ी बाजार दिल्ली निवासी शोएब के से 500 रुपये के 14 और मुनस्यारी निवासी नितिन के पास से 500 रुपये के 15 नकली नोट बरामद हुए थे।

विज्ञापन

नकली करेंसी मिलने से पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई थी। नकली करेंसी के इस खेल की जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस ने चारों आरोपियों से पूछताछ की तो पांचवें का नाम सामने आया। तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस टीम ने पांचवें आरोपी को चंपावत जिले के टनकपुर में दबिश देकर शारदा बैराज के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान वसीम खान (32) निवासी सेवनपुर, थाना सहावर, जिला कासगंज (यूपी) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से 500 के चार नकली नोट भी बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस अब पांचवें आरोपी से भी पूछताछ कर नकली नोटों के सरगना तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। आरोपी के पास कितनी नकली करेंसी थी और वह कितनी खपा चुका था, पुलिस इन सवालों के जवाब खोज रही है।

18 हजार में तीन युवकों को बेच दिए 40 हजार के नकली नोट
भारत-नेपाल सीमा पर बलुवाकोट में नकली करेंसी के साथ पकड़े गए युवकों को पांचवें आरोपी वसीम खान ने इस खेल में शामिल किया था। उसने दिल्ली के तीन युवकों को अपने झांसे में लेकर 18 हजार रुपये में 40 हजार कीमत के नकली नोट बेचे थे। तीनों आरोपी लालच में आकर इन्हें खपाने पिथौरागढ़ पहुंचे और यहां मुनस्यारी के नितिन को भी अपने साथ मिला लिया, लेकिन कच्चे खिलाड़ी होने के कारण चारों पुलिस के शिकंजे में फंस गए।

पुलिस के अनुसार यूपी निवासी पांचवें आरोपी वसीम खान की दिल्ली में कपड़े की दुकान थी। कुछ समय पूर्व तिलक नगर, गुरुद्वारा मंदिर, दिल्ली निवासी जिकउल हसन उसकी दुकान पर आया और उससे मेलजोल बढ़ाया। जब वसीम ने अपनी बहन का निकाह तय होने की बात बताई तो जिकउल हसन ने उसे 40 हजार के नकली नोट थमाए और अपना काम चलाने की बात कही। दुकान से ही संपर्क में आए तीनों आरोपियों को वसीम ने नकली नोटों के इस खेल में शामिल कर लिया।

उसने तीनों को 18 हजार रुपये में 40 हजार रुपये के नकली नोट बेच दिए। लालच में आकर तीनों युवक नकली नोट खपाने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर बलुवाकोट पहुंच गए और इस खेल को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने मुनस्यारी के स्थानीय युवक को अपने साथ शामिल कर लिया लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में पता चला किया जिकउल हसन को दिल्ली में पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और वर्तमान में वह जेल में बंद है। संवाद

नकली नोटों का मुख्य सरगना कौन, यह बड़ा सवाल
हालांकि नकली करेंसी के मामले में पांचवां आरोपी भी पकड़ में आ गया है लेकिन इस खेल का सरगना कौन है, पुलिस को यह सवाल परेशान कर रहा है। पांचवें आरोपी ने पुलिस को सिर्फ दिल्ली जेल में बंद आरोपी से नकली नोट मिलने की जानकारी दी है। नोटों की छपाई कहां हुई, दिल्ली जेल में बंद आरोपी के पास नकली करेंसी कहां से पहुंची, इस खेल में कहां के और कितने लोग शामिल हैं, फिलहाल इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है।

पहले पिथौरागढ़, नेपाल और अब टनकपुर के बाजारों में घूमे नकली नोट
पहले पिथौरागढ़ जिले के साथ इससे सटे नेपाल के बाजारों में नकली करेंसी पहुंची। कितनी नकली करेंसी इन बाजारों में खपाई गई, इसका सही अंदाजा अब तक नहीं लग सका है। पूर्व में गिरफ्तार चार आरोपियों ने 40 हजार की नकली करेंसी लेकर पिथौरागढ़ पहुंचने की बात बताई थी, लेकिन उनके पास सिर्फ 29 हजार की नकली करेंसी बरामद हुई। पांचवें आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली की जेल में बंद छठे आरोपी ने उसे 40 हजार रुपये के नकली नोट दिए जो पूर्व में पकड़े गए आरोपियों को दे दिए गए थे। अगर वह सही बोल रहा है तो फिर उसके पास 500 के चार नकली नोट कहां से आए। इन सवालों का जवाब भी पुलिस को ढूंढना होगा।

बलुवाकोट में बरामद नकली करेंसी के मामले में यूपी निवासी वसीम खान का नाम प्रकाश में आया था। उसे टनकपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। मुख्य आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। - गोविंद बल्लभ जोशी, सीओ, पिथौरागढ़

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed