{"_id":"5e88afd88ebc3e77a94712cd","slug":"one-month-of-healing-karthik-pithoragarh-news-hld379229387","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक स्थिति सही नहीं होने से उपचार को तरसा एक माह का मासूम कार्तिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक स्थिति सही नहीं होने से उपचार को तरसा एक माह का मासूम कार्तिक
विज्ञापन
ヤ एक माह का मासूम कार्तिक ヤ
- फोटो : PITHORAGARH
परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण एक माह के मासूम कार्तिक का उपचार नहीं हो पा रहा है। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल से कार्तिक को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है, लेकिन परिवार के पास पैसे नहीं होने से कार्तिक का उपचार नहीं हो पा रहा है। पिथौरागढ़ जिले के डाकूड़ा निवासी देवी दत्त का परिवार एक माह पहले बेटा होने पर काफी खुश था।
नामकरण के बाद से कार्तिक की तबियत खराब हो गई । कार्तिक को उपचार के लिए परिजन पिथौरागढ़ अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने आंतों की दिक्कत बताते हुए उसे हायर सेंटर ले जाने सलाह दी। पिता कर्ज लेकर उसे उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए।
यहां कुछ समय उपचार के बाद उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। कार्तिक के पिता सगे संबंधियों से कर्ज मांगकर उसे यहां ले गए। कार्तिक के ऑपरेशन में करीब 1.5 लाख रुपये का खर्च बताया। परिवार की आर्थिक स्थिति सहीं नहीं होने के कारण देवी दत्त बेटे का उपचार कराने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
मासूम कार्तिक की तबियत खराब होने के बाद मां बसंती देवी बेसुध है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने लोगों से कार्तिक के उपचार में सहयोग की अपील की है। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने लोगों से कार्तिक के उपचार में मदद करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से क्षमता अनुसार एसबीआई बैंक खाता संख्या 36067176539, आईएफएससी-एसबीआईएन 0011328में सहयोग करने की अपील की है।