फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One lakh hectares of farmland in Kumaon have become desolate in two and a half decades.

Pithoragarh News: कुमाऊं में ढाई दशक में सूने हो गए एक लाख हेक्टेयर खेत

Sat, 29 Nov 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 29 Nov 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
One lakh hectares of farmland in Kumaon have become desolate in two and a half decades.
नाचनी ​स्थित धामी फल्याटी गांव के खेत। संवाद
पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य बनने से पहले पहाड़ी इलाकों की पहचान खेती-किसानी से थी। गांवों के खेत अनाज से भर जाते थे। लोग सालभर का अनाज घरों में सुरक्षित रखते और जरूरत पड़ने पर बेच भी देते थे। पिछले ढाई दशक में हालात काफी बदल गए हैं। पहाड़ की खेती लगातार कमजोर हो रही है और खेत बंजर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2001-02 में कुमाऊं के छह जिलों में कुल 3,78,854 हेक्टेयर भूमि पर खेती होती थी। कृषि विभाग के ताजा आंकड़े बताते हैं कि अब यह घटकर 2,75,092 हेक्टेयर रह गई है। यानी एक लाख हेक्टेयर से भी ज्यादा जमीन खेती के दायरे से बाहर हो चुकी है। सबसे ज्यादा गिरावट अल्मोड़ा जिले में देखी गई है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि, क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा जैसी योजनाओं के बावजूद खेती का दायरा सिकुड़ रहा है। पहाड़ों में छोटी-छोटी जोत, लगातार पलायन, जंगलों से आने वाले वन्य जीवों का खतरा और सिंचाई के पानी की कमी के चलते काश्तकार खेती से विमुख होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले की तस्वीर
-जिले में 73,744 किसान पंजीकृत हैं।
-इनमें से 30,000 किसानों के KCC बन चुके हैं।
-64,000 किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं और कई नए किसान आवेदन कर रहे हैं।
कोट
खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, अनुदान पर खेती में लगने वाले निवेश मुहैया कराए जाते हैं। कृषि विभाग की ओर से किसानों को खेती के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। - अमरेंद्र चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी
कुमाऊं में कहां-कितनी गिरावट आई? (शुद्ध बोया गया क्षेत्रफल - हेक्टेयर में)

जनपद वर्ष 2001-02 वर्ष 2023-24
अल्मोड़ा 81,333 46,704

बागेश्वर 24,773 18,926

चंपावत 27,186 10,861
पिथौरागढ़ 45,801 29,740

नैनीताल 99,232 72,144
ऊधमसिंह नगर 1,50,145 1,32,789
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed