{"_id":"6661408492c0eb4e8e00ba1c","slug":"one-dead-after-car-falling-into-ditch-from-thal-towards-haldwani-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: थल से हल्द्वानी की ओर जा रही कार खाई में गिरी, एक की मौत; दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: थल से हल्द्वानी की ओर जा रही कार खाई में गिरी, एक की मौत; दूसरा घायल
Thu, 06 Jun 2024 10:22 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:22 AM IST
सार
पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 25 मीटर नीचे चौकी जाने वाली सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय के समीप एक कार (यूके 05टीए 1832) अनियंत्रित होकर लगभग 25 मीटर नीचे चौकी जाने वाली सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार: बदहाल सड़कों पर कब तक करेंगे जोखिमभरा सफर, कुमाऊं में चौंकाने वाले हैं आंकड़े
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह थल से हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार गणाई गंगोली के समीप अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क में गिर गई। इस दुर्घटना में सूरज सिंह और प्रकाश सिंह कार्की गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गणाईं गंगोली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने भट्टी गांव निवासी सूरज सिंह को मृत घोषित कर दिया। प्रेमनगर निवासी प्रकाश सिंह घायल है।
विज्ञापन