फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One arrested with cock meat

Pithoragarh News: काकड़ के मांस के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 18 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
One arrested with cock meat
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बेखौफ तरीके से वन्यजीवों का शिकार चल रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। वन विभाग ने काकड़ (हिरन) के मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चार किलो मांस और काकड़ का कटा सिर बरामद हुआ है। टीम ने वन्यजीव के शिकार में प्रयुक्त आरोपी की बंदूक को भी जब्त किया है।
विज्ञापन

वन विभाग के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर टीम चंडाक क्षेत्र के कालसिनकटिया गांव पहुंची और एक घर में छापा मारा। गांव का विशाल सिंह दुर्लभ वन्यजीव काकड़ को मारकर घर लाया था। उसके घर से काकड़ का चार किलो मांस, कटा सिर और पैर बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने नजदीकी जंगल में जाकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से काकड़ को मारा था। घर लाकर इसका मांस बेच दिया। टीम ने एसओजी को बुलाया और आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि वन्यजीव की हत्या में प्रयुक्त आरोपी की बंदूक को भी जब्त किया गया है। उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। टीम में रेंजर दिनेश जोशी, वन बीट अधिकारी नवीन चंद्र जोशी, महेंद्र कार्की, गिरीश जोशी, प्रियंका पंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed