फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Officials to see public problems on the ground

जनसमस्याओं को धरातल पर जाकर देखें अधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Officials to see public problems on the ground
पिथौरागढ़ विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते मंत्री गणेश जोशी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्हाेंने विकास भवन सभागार में विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को जनता की समस्याओं को धरातल पर जाकर देखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मंत्री ने उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण विकास, मनरेगा आदि के माध्यम से जनपद के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ और विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार ग्रामीण स्तर तक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प किसानों की आय दोगुनी करना है। इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं की किश्त जल्द ही किसानों के पास ही पहुंचेगी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लगभग 200 करोड़ की राशि की व्यवस्था बजट में की है जिसके माध्यम से प्रत्येक किसान को 2000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को हॉर्टिकल्चर टूरिज्म के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद अंतर्गत सैनिकों के लिए सैनिक विश्राम गृह शीघ्र बनाया जाएगा। बैठक में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सीडीओ अनुराधा पाल, उपजिलाधिकारी सुंदर सिंह, जिला उद्योग महाप्रबंधक कविता भगत समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed