फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   October will be the movement of the roads

सड़कों को लेकर दो अक्तूबर से होगा आंदोलन 

Mon, 26 Sep 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Updated Mon, 26 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
October will be the movement of the roads
सड़कों को लेकर दो अक्तूबर से होगा आंदोलन  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोटालगांव, इमला, जोशा, चौना, कनलका, गांधीनगर, ढूनामानी के लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि यदि 30 सितंबर तक क्षेत्र की सड़कों की दशा नहीं सुधारी गई और रुका हुआ काम शुरू नहीं किया गया तो दो अक्तूबर से आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, उपप्रधान गंगा सिंह समेत गांव के अन्य लोगों ने एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को सौंपे ज्ञापन में मदकोट से दारमा मोटरमार्ग का सुधारीकरण, इस रोड में द्वितीय चरण का काम शुरू करने, जोशा से ढूनामानी तक सड़क का दूसरे चरण का काम शुरू करने, जोशा से गांधीनगर तक मोटर रोड स्वीकृत कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


कहा गया है कि इन सड़कों के मुद्दे कई बार अधिकारियों के सामने उठाए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब क्षेत्र के लोग बड़ा आंदोलन चलाएंगे और दो अक्तूबर से तहसील मुख्यालय में धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed