फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   O Nanda-Sunanda, you are goddess ...

ओ नंदा-सुनंदा तू दैण है जायै...

Sun, 27 Aug 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sun, 27 Aug 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
O Nanda-Sunanda, you are goddess ...
डीडीहाट नंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

यहां चल रहे नंदा महोत्सव में शनिवार रात रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची रही। लोकगायक प्रह्लाद मेहरा की टीम ने जब मंच पर ओ नंदा सुनंदा तू दैण है जायै गीत प्रस्तुत किया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कलाकारों ने कई प्रस्तुतियां दी। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने के लिए लोग जमे रहे। नेपाल के कलाकार रीता केसी और रीतू कोइराला ने एकल प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


इससे पहले सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन पर्वतीय महासभा लखनऊ के महासचिव गणेश चंद्र जोशी ने किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष डीएस पांगती ने अतिथियों और कलाकारों का स्वागत किया। महोत्सव समिति के सचिव संजय पंत ने कहा कि लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन


बाद में हिमालयन स्पोर्ट्स ग्रुप, विद्यासागर पब्लिक स्कूल, सूर्य मांटेसरी इंटर कॉलेज, शिखर इंटर कॉलेज, वेदा पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय मिर्थी के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महोत्सव को संपन्न कराने में नरेंद्र टोलिया, सत्यम जोशी, पवन टोलिया, प्रभात जोशी, प्रकाश बोरा, पुष्कर पांगती आदि सहयोग दे रहे हैं। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम सोमवार रात भी चलेंगे। 29 अगस्त को नंदा मैया का डोला उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैराथन में कमल, आशीष और नवल प्रथम
नंदा महोत्सव के दौरान आयोजित मिनी मैराथन के सीनियर वर्ग में कमल किशोर शर्मा ने पहला, हेम चंद्र ने दूसरा और मनोज सान्याल ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में आशीष अवस्थी ने पहला, लोकेश भंडारी ने दूसरा, महेश बिष्ट ने तीसरा स्थान पाया। सब जूनियर वर्ग में नवल किशोर ने पहला, गौरव चौहान ने दूसरा और नीरज बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed