फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nyaya Panchayat Darkot Becomes Champion

Pithoragarh News: न्याय पंचायत दरकोट बनी चैंपियन

Fri, 25 Sep 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Nyaya Panchayat Darkot Becomes Champion
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। खेल महाकुंभ 2026 विधायक चैंपियनशिप का जोहार क्लब मैदान में समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस पर विधानसभा क्षेत्र से आए बच्चों ने दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक सहित विभिन्न विधाओं में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

यहां न्याय पंचायत दरकोट ने प्रथम, न्याय पंचायत बरम ने द्वितीय और न्याय पंचायत मदकोट ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा पांडे ने बताया कि प्रथम आने वाली न्याय पंचायत को एक लाख रुपये की धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान की जाएगी। समापन कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डॉ. कविता जगत महर मुख्य अतिथि और पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा धामी विशिष्ट अतिथि रहीं। संचालन कैलाश कोरंगा ने किया। यहां बीडीओ नेहा कुमारी, ब्लॉक समन्वयक हेमा पांडे जगत महर, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष बीना बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed