फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   number. children. elderly. patients increased. increased.

Pithoragarh News: ठंड बढ़ते ही बच्चों और बुजुर्ग मरीजों की संख्या बढ़ी

Sun, 01 Dec 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Dec 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
number. children. elderly. patients increased. increased.
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में ठंड बढ़ते ही मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। टायफाइड, निमोनिया और दमा के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में भी जिला अस्पताल के बरामदे में बिस्तर लगे हैं।
विज्ञापन

सीमांत जनपद में बीते एक महीने पहले का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री था, जबकि शनिवार को सबसे कम 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। रात के समय न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट आ रही है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड शुरू होने से बीमारी भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल प्रबंधन के मिली जानकारी के मुताबिक ठंड शुरू होते ही टायफाइड, निमोनिया और दमा के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

बच्चा वार्ड में 18 बच्चे और बुजुर्ग वार्ड में आठ बुजुर्ग भर्ती हैं। इसके अलावा भी अन्य वार्डों में भी बुजुर्ग और बच्चे भर्ती हैं। कहा कि ठंड से बुजुर्ग दमा की चपेट में आ रहे हैं। बीते 10 दिन पहले जिला अस्पताल करीब 90 मरीजों को भर्ती थे, वहीं रविवार को अस्पताल में 114 मरीज भर्ती हैं। यही नहीं अस्पताल के बरामदे में बिस्तर लगाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। ठंड में बरामदे में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार कई तरह की परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. जेएस नबियाल का कहना है कि ठंड के मौसम में मरीजों का दबाव बढ़ने लगा है। हर मरीज को बेहतर उपचार मिले, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन गंभीरता से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed