{"_id":"687bd79f48c6341d14071cda","slug":"now-womans-health-deteriorated-after-eating-wild-mushrooms-in-munsiyaris-sickle-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-130441-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अब मुनस्यारी के दरांती में जंगली मशरूम खाने से बिगड़ी महिला की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अब मुनस्यारी के दरांती में जंगली मशरूम खाने से बिगड़ी महिला की तबीयत
Sat, 19 Jul 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से नानी और नातिन की मौत के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। अब जंगली मशरूम खाने से दरांती गांव की एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला की देवरानी ने भी जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी और उसकी हालत सामान्य है लेकिन चिकित्सकों ने एहतियातन महिला की देवरानी को भी जल्द अस्पताल लाने को कहा है।
मुनस्यारी में जंगली मशरूम खाने से बीते दिनों लोकगायक गणेश मर्तोलिया की बहन और नानी की मौत हो गई थी। यह मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है और इसकी जांच चल रही है। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गांव-गांव जाकर पुलिस भी लोगों को समझा रही है लेकिन इसका असर होता नजर नहीं आ रहा है। बीते शुक्रवार की रात दरांती गांव की 41 वर्षीय जमुना देवी ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई। शनिवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई और पेट में तेज दर्द शुरू हो गया।
परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। हाल में हुई घटना से सतर्क चिकित्सकों ने तेजी दिखाते हुए महिला का इलाज शुरू किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव ने बताया कि महिला की प्राथमिक जांच कर सैंपल लेने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और उनके परिजनों ने बताया कि उनकी देवरानी खिला देवी (32) ने भी जंगली मशरूम की बनी सब्जी खाई थी। उसकी तबीयत सामान्य है जिस कारण उसे अस्पताल नहीं लाए।
विज्ञापन
डॉ. गौरव ने परिजनों को शीघ्र महिला की देवरानी को जांच और इलाज के लिए अस्पताल लाने की सलाह दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम वैभव कांडपाल, तहसीलदार वतन गुप्ता, नायब तहसीलदार भुवन लाल वर्मा भी महिला का हाल जानने सीएचसी पहुंचे।
फोटो-19 पीटीएच 17 पी-सीएचसी मुनस्यारी में भर्ती जंगली मशरूम खाने से बीमार दरांती गांव की महिला। संवाद