फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now, there will be ten 108 ambulances in Pithoragarh, seven ambulances.

अब पिथौरागढ़ में चलेंगी दस 108 एंबुलेंस, सात एंबुलेंस पहुंची 

Wed, 01 May 2019 11:48 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 01 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now, there will be ten 108 ambulances in Pithoragarh, seven ambulances.
पिथौरागढ़ में पहुंची नई कंपनी की 108 एंबुलेंस। - फोटो : AMAR UJALA
नई कंपनी कैंप ने पिथौरागढ़ जिले में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। अब पिथौरागढ़ में 108 की दस आपातकालीन एंबुलेंस चलेंगी। इनमें से नौ एंबुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट जबकि एक एंबुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट युक्त होगी। 
विज्ञापन


पहले 108 एंबुलेंस का संचालन जीबीके कंपनी करती थी। उस कंपनी से करार समाप्त होने के बाद संचालन का जिम्मा कैंप कंपनी को दिया गया है। इसके चलते पिछले एक सप्ताह से आपातकालीन सेवाएं पटरी से उतर गई थीं। 30 अप्रैल को नई कंपनी की सात एंबुलेंस पिथौरागढ़ पहुंच गई हैं। कैंप के जिला प्रोग्राम आफीसर परमानंद पंत ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में 10 आपातकालीन एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इनमें से एक एंबुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट से युक्त होगी। इसमें आईसीयू, वेंटिलेटर ईसीजी की सुविधा भी होगी। इस एंबुलेंस का उपयोग जटिल मामलों में रेफर किए गए मरीज को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़, कनालीछीना, धारचूला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, विण, मूनाकोट में एंबुलेंस पहुंच गई हैं। थल और बेड़ीनाग में भी जल्दी वाहन पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले दिन पहली मई को चार अलग-अलग स्थानों पर केवल दिन में 108 वाहन से मरीजों को आपातकालीन सेवाएं दी गईं। दो मई से चौबीस घंटे सेवाएं दी जाएंगी। 
विज्ञापन


खुशियों की सवारी का संचालन स्वास्थ्य विभाग करेगा
पिथौरागढ़। नई कंपनी कैंप केवल 108 एंबुलेंस का ही संचालन करेगी। जबकि खुशियों की सवारी के संचालन का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग करेगा। 
सरकार के आदेश के बाद खुशियों की सवारी में सीएमओ कार्यालय से तीन चालक नियुक्त कर दिए हैं। इनमें एक चालक सीएमओ कार्यालय, एक चालक बड़ालू अस्पताल और एक चालक इग्यारदेवी अस्पताल के से तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed