फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now the extension unit of the district hospital will remain the base.

Pithoragarh News: अब जिला अस्पताल की एक्सटेंशन यूनिट रह जाएगा बेस

Wed, 09 Oct 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Now the extension unit of the district hospital will remain the base.
पिथौरागढ़। बेहतर और आधुनिक उपचार के दावे कर बेस अस्पताल में विशेषज्ञों की तैनाती तो नहीं हो सकी। अब इस अस्पताल को जिला अस्पताल का एक्सटेंशन यूनिट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला अस्पताल से शिफ्ट मरीजों के उपचार के लिए यहां के सर्जन, फिजिशियन और चर्म रोग विशेषज्ञ को बेस में बैठाया जाएगा तब उन्हें इलाज मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल बेस जिला अस्पताल की एक्सटेंशन यूनिट की तरह काम करेगा।
विज्ञापन

जिले के सभी सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है। सीमांत की छह लाख की आबादी को बेहतर इलाज कराने के दावे कर जिला मुख्यालय में खोले गए बेस अस्पताल में भी दो साल बाद सरकार विशेषज्ञों की तैनाती नहीं कर सकी है। ऐसे में सिर्फ जिला अस्पताल ही मरीजों के लिए एकमात्र है। जिला अस्पताल की क्षमता सिर्फ 120 बेड की है लेकिन अधिक दबाव होने से बरामदे में बिस्तर लगाकर 150 से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बीते दिनों डीएम ने दबाव को कम करने के लिए मरीजों को बेस में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बेस में विशेषज्ञ न होने से जिला अस्पताल के सर्जन, फिजिशियन और चर्म रोग विशेषज्ञ को यहां बैठाकर भर्ती मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बेस में विशेषज्ञ नहीं मिलने तक यह जिला अस्पताल की एक्सटेंशन यूनिट की तरह काम करेगा। ऐसे में साफ है कि 64 करोड़ खर्च कर खोला गया बेस सिर्फ जिला अस्पताल के विकल्प के रूप में ही मरीजों के काम आएगा, जो कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। विभाग के मुताबिक शुरुआती दौर में 10 मरीजों को बेस में शिफ्ट किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर चार्ज से मिटेगी भूख
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था करना भी विभाग के लिए चुनौती होगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने पर उनसे यूजर चार्ज भी लिया जाता है। इसी यूजर चार्ज से बेस में भर्ती मरीजों के भोजन और इसे उन तक पहुंचाने की व्यवस्था होगी।
जांच के लिए एंबुलेंस से लगानी होगी जिला अस्पताल की दौड़
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यदि किसी भर्ती मरीज को अल्ट्रासाउंड, एक्सरे जांच की जरूरत हुई तो उसे एंबुलेंस जिला अस्पताल लाएगी। वहीं मरीजों को शिफ्ट करने और डिस्चार्ज के बाद उन्हें डेढ़ किमी दूर नगर तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं ब्लड सैंपल लेने और रिपोर्ट देने के लिए जिला अस्पताल की लैब के कर्मचारी बेस पहुंचेंगे।
पानी की कमी को करना होगा दूर
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल के वार्ड, शौचालय और अन्य कक्षों में अब तक पानी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस दिक्कत को जल्द ही दूर किया जाएगा।

कोट
जिला अस्पताल से मरीजों को बेस में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल से फिजिशियन, सर्जन और चर्म रोग विशेषज्ञ को बेस में बैठाने की योजना है। शुरुआती दौर में मरीजों को भर्ती करने के लिए 10 बैड लगेंगे। भोजन, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों के साथ वार्ता की जा रही है। - डॉ. प्रशांत, नोडल, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed