Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now the business of profit is no longer made, carpeting

अब फायदे का कारोबार नहीं रह गया दन, कालीन बनाना

Fri, 05 May 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,थल
ब्यूरो/अमर उजाला,थल Updated Fri, 05 May 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Now the business of profit is no longer made, carpeting
थल में कालीन बुनती खिला देवी - फोटो : अमर उजाला

बुनकरी का काम अब दम तोड़ता नजर आ रहा है। पहले जनजातीय परिवारों में दन, कालीन, चुटके, थुलमे बनाना मुख्य काम हुआ करता था, लेकिन अब इस काम में मेहनत ज्यादा होने और बाजार में डिमांड कम होने से इस काम के प्रति बुनकरों का रुझान कम होने लगा है। अकेले थल में आज से दस साल पहले तक 100 परिवार बुनकरी का काम करते थे। अब यह संख्या सिमटकर 25 में आ गई है, जो परिवार इस काम को कर रहे हैं, उनका यही कहना है कि सिर्फ परंपरा को जिंदा रखने के लिए काम को नहीं छोड़ा है।

विज्ञापन


थल निवासी 78 वर्षीय खिला देवी क्वीरियाल ने बताया कि छह फुट लंबे और चार फुट चौड़े कालीन को तैयार करने में एक महीने का समय लगता है। इसमें पांच किलो सूती धागा और सात किलो ऊनी धागे की जरूरत होती है। तैयार सामग्री को बेचने के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ता है। कीमत भी अधिकतम पांच हजार रुपये ही मिल पाती है। उन्होंने बताया कि कच्चा ऊन 100 रुपये किलो मिलता है। उसे कातकर तैयार करने में कीमत 250 रुपये बैठती है। छोटे साइज के आसन की मांग रहती है, लेकिन उसे तैयार करने में भी 10 से 15 दिन का समय लग जाता है।
विज्ञापन


वह कहती हैं कि बुनकरों को प्रोत्साहित करने और इस कारोबार को जीवित रखने के लिए सरकार ने अब तक कोई योजना तैयार नहीं की। यदि बुनकरों को नई तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाता और उनके तैयार सामान को बेचने की सुविधा मिलती तो यह काम एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ जाता। वह कहती हैं कि नई पीढ़ी को बुनकरी के काम से कोई वास्ता नहीं है। वह इस काम को सीखने की इच्छुक भी नहीं है। ऐसे में आने वाले समय में यह काम पूरी तरह बंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन और लुधियाना के कालीन की मांग ज्यादा
अब चीन और लुधियाना के कालीन बाजार में आ गए हैं। इनकी कारीगरी ज्यादा अच्छी होती है। मशीनों में तैयार होने वाले कालीन ज्यादा अच्छे होते हैं। इस कारण बाजार में उनकी मांग ज्यादा है। इसके विपरीत स्थानीय बुनकरों का दावा है कि उनके द्वारा तैयार कालीन 150 वर्ष तक सुरक्षित रहता है। इसके रंग भी फीके नहीं पड़ते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed