{"_id":"57dd750a4f1c1b0c32d488a9","slug":"now-little-fairy-named-frontier-engineering-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज नाम अब नन्ही परी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज नाम अब नन्ही परी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ का सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज नन्ही परी के नाम से जाना जाएगा। शासन ने इसकी घोषणा कर दी है और कॉलेज के नामकरण का गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जल्द ही कॉलेज के सभी अभिलेखों में और भवन पर नन्ही परी का नाम अंकित हो जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि पिथौरागढ़ की इस बालिका का हल्द्वानी के शीशमहल में कुछ दरिंदों ने 20 नवंबर 2014 को अपहरण और दुराचार के बाद हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद प्रदेशभर में जबर्दस्त आंदोलन हुआ और प्रदेश की राजनीति में भी इस घटना से जबर्दस्त खलबली मची थी। बाद में सरकार ने नन्ही परी के परिजनों को आश्वासन दिया था कि किसी बड़े संस्थान का नामकरण नन्ही परी के नाम से किया जाएगा।
विज्ञापन
सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. वीके सिंह ने बताया कि कॉलेज का नामकरण नन्ही परी के नाम पर करने संबंधी आदेश प्राप्त हो गया है। जल्द ही नए नाम से बोर्ड तैयार किए जाएंगे और अन्य कागजातों में भी उसका उल्लेख किया जाएगा। नन्ही परी के हत्यारों को अदालत से सजा मिल चुकी है।
विज्ञापन