फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now Leopard injured woman in Punadi

पुनेड़ी में तेंदुए ने महिला पर हमला कर किया घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Now Leopard injured woman in Punadi
सुनीता फुलेरा,घायल। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। शहर से सटे गांवों में तेेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तेंदुए ने पुनेड़ी महर गांव में घास काट रही एक महिला पर हमला करके उसे घायल कर दिया। इस दौरान तेंदुए के हमले के भय से कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सटे पुनेड़ी महर गांव निवासी सुनीता फुलेरा (38) पत्नी सुनील फुलेरा गांव की करीब 30 महिलाओं के साथ मंगलवार को जंगल में घास काटने गई थी। इसी दौरान तेंदुए ने सुनीता पर पीछे से हमला करके घायल कर दिया। तेंदुए के हमले से महिलाएं घबरा गई। इस दौरान कुछ महिलाएं बेहोश हो गई तो कुछ भागकर घटना स्थल से दूर चली गईं। हालांकि महिलाओं का शोर सुनकर तेंदुआ मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घटना के तत्काल बाद एक महिला ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। गई ग्रामीण मौके पर लाठी-डंडों के साथ हो हल्ला करते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डर के कारण बेहोश हुईं अन्य महिलाओं को भी घर तक पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक मयूख महर और कांग्रेस नेता दीपक लुंठी ने मौके पर पहुंचकर महिला का हाल जाना। पूर्व छात्रसंघ महासचिव निर्मल भट्ट ने कहा कि शीघ्र तेंदुए को आदमखोर घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए को आदमखोर घोषित किया जाए
पिथौरागढ़। बड़ौली गांव के मैदान और पपदेव गांव में लोगों दिन में ही तेंदुआ दिखा। लोगों का कहना है कि शोर मचाने के बाद भी तेंदुए नहीं भाग रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत है। पपदेव की प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि तेंदुए की दहशत बढ़ रही है। उन्होंने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की है। संवाद
विभाग नहीं कर रहा समस्याओं का समाधान
पिथौरागढ़। पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने डीएफओ को पत्र लिखकर प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर भी

वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे जनप्रतिनिधि और राज्य सरकार की छवि खराब हो रही है। पालिकाध्यक्ष रावत ने विभाग से जंगली जानवर के हमले में प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के साथ जागरूकता अभियान चलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed