फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now has enough rain for crops

फसलों के लिए अब पर्याप्त बारिश हो गई

Sun, 08 Jan 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Now has enough rain for crops
बारिश - फोटो : अमर उजाला

जिले में आधी रात के बाद तक जारी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश को फसलों और सब्जियों के लिए बेहद फायदेमंद बताया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार अब जमीन में पर्याप्त नमी हो गई है। सूखी ठंड में होने वाला पाले का असर कम हो जाएगा। ऊंचाई वाले जिन इलाकों में हिमपात हुआ है, वहां पर सब्जी का उत्पादन बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि किसानों को अब खेतों में खाद डालनी चाहिए। साथ ही निराई शुरू करनी चाहिए। सब्जी के बीजों का रोपण भी किया जा सकता है। धनिया, पालक, राई की बुआई एक बार और की जा सकती है। कद्दू और लौकी के बीजों का रोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन खेतों में लोग नहर के पानी से सिंचाई कर रहे हैं उसे अब बंद कर दिया जाए। ज्यादा पानी से फसल खराब होने की आशंका रहेगी। घाटी वाले इलाकों में अच्छी बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है। मोस्टामानू के किसान श्याम सिंह एवं इकबाल अहमद ने बताया कि बर्फबारी और बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। 
विज्ञापन


24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-20.2 एमएम
मुनस्यारी-35.0 एमएम
धारचूला-21.0 एमएम
बेड़ीनाग-14.0 एमएम
गंगोलीहाट-4.5 एमएम
डीडीहाट-13.2 एमएम

मुनस्यारी में तापमान शून्य से नीचे गया
मुनस्यारी। शनिवार रात हुई बर्फबारी के कारण मुनस्यारी नगर का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। रविवार सुबह मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस 1.1 रिकार्ड किया गया। पिथौरागढ़ नगर का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। धारचूला नगर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। पूरा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। अभी कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed