फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Notification would be issued on 28 Student elections

28 को जारी होगी छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना

Thu, 22 Sep 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 22 Sep 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Notification would be issued on 28 Student elections
छात्रसंघ चुनाव की तैयारी बैठक में चुनाव समिति के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में छह अक्तूबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना 28 सितंबर को जारी की जाएगी। अधिसूचना में नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन पत्र जमा करने की तिथि, नाम वापसी, मतदान, मतगणना का सारा कार्यक्रम तय होगा। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अजय शुक्ल से कहा कि वह चुनाव का कार्यक्रम तैयार कर लें।

विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा कि चुनाव में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पूर्ण पालन कराया जाएगा। कॉलेज परिसर, निजी भवनों, सरकारी भवनों पर पोस्टर और पंपलेट लगाने पर पूर्ण रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रचार के समय प्लास्टिक से तैयार प्रचार सामग्री का उपयोग नहीं होने दिया जाएगा, यदि किसी प्रत्याशी ने ऐसा किया तो उसका निर्वाचन रद्द भी किया जा सकता है। इधर, चुनाव की तारीख तय होते ही चुनाव समिति ने तैयारी शुरू कर दी है, जबकि दावेदारों ने भी संपर्क अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन


सेमेस्टर की सुधार परीक्षा 26 से
पिथौरागढ़। एमए, एमएससी और एमकॉम सेमेस्टर की सुधार परीक्षा 26 से 30 सितंबर तक होगी। नारायणनगर और मुनस्यारी कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र भी पिथौरागढ़ ही बनाया गया है। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने सभी विद्यार्थियों से सुधार परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड़ीनाग में 30 को होगा छात्रसंघ चुनाव
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पीजी कॉलेज बेड़ीनाग में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. जेएन पंत ने बताया कि चुनाव अधिसूचना सोमवार 26 सितंबर को जारी होगी। नामांकन 27 सितंबर को सुबह 11 से अपरान्ह 2 बजे तक होगा। नाम वापसी 28 सितंबर को सुबह 10 से अपरान्ह 1 बजे तक होगी। 29 सितंबर को प्रत्याशियों और मतदाताओं की सूची का प्रकाशन होगा। 30 सितंबर को सुबह 9 से अपरान्ह 1 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना और विजेता प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।


अभाविप ने की छात्रसंघ प्रत्याशियों की घोषणा 
पिथौरागढ़। राजकीय महाविद्यालय मुवानी में प्रथम बार हो रहे छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी पदों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अभाविप के जिला संयोजक रोहित ओझा और सह संयोजक जगदीश लुंठी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अंकित बिष्ट, उपाध्यक्ष पद पर नीरज भट्ट, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी भट्ट, महासचिव पद पर चंद्रकला राठौर, संयुक्त सचिव पद पर डिगर कार्की, कोषाध्यक्ष पद पर त्रिभुवन भट्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर राजेंद्र कार्की चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान अभाविप कॉलेज कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। ललित चंद को कॉलेज प्रमुख, राधेश्याम को कॉलेज सह प्रमुख, मितेश बोरा, विनय बोरा को कॉलेज मंत्री, मन्नू भंडारी को कॉलेज उपाध्यक्ष, पूजा पाल को छात्रा प्रमुख और नेहा सोनार को सह प्रमुख बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed