फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Notices. given. 12 accused. fraud. property. attached.

Pithoragarh News: ठगी के 12 आरोपियों को दिए नोटिस, एक की संपत्ति कुर्क

Thu, 27 Jun 2024 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Notices. given. 12 accused. fraud. property. attached.
पिथौरागढ़। पुलिस ने ठगी और साइबर ठगी के मामले में अलग-अलग राज्यों में जाकर 13 आरोपियों को नोटिस दिए हैं। इस दौरान पश्चिम बंगाल जाकर ठगी के एक आरोपी की संपत्ति कुर्क की गई।
विज्ञापन

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने धारा 420 में नागेंद्र सिंह निवासी ग्राम मानगढ़ जिला भिंड मध्य प्रदेश हाल सेल्स ऑफिसर एक्सिस बैंक सिटी सेंटर ब्रांच ग्वालियर मध्य प्रदेश को धारा 41(क) का नोटिस दिया। इसी मामले में ग्राम चितौरा थाना गोहद जिला भिंड मध्यप्रदेश निवासी नाथू राम जाटव और ग्राम राम चितौरा थाना गोहद जिला भिंड मध्यप्रदेश निवासी आरिफ खान को भी धारा 41(क) का नोटिस दिया। पुलिस टीम ने धारा-408 में नामजद आरोपी मारूफ हुसैन को पुरसुराह जिला हुगली पश्चिम बंगाल जाकर उसके घर पर धारा 41(क) का नोटिस चस्पा किया। इसी मामले में आरोपी यूनुस अली निवासी ग्राम साओता जिला हुगली पश्चिम बंगाल के घर पर भी नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ पुलिस ने गंगोलीहाट थाने में दर्ज धारा-420 में शेख इमाम निवासी कवितीर्था सरनी खिड्डीपुर थाना वाटगंज जिला कोलकाता पश्चिम बंगाल और मो. जावेद निवासी 24 एचसी कवितीर्था सरनी खिड्डीपुर थाना वाटगंज जिला कोलकाता पश्चिम बंगाल के घर जाकर धारा 41(क), कोतवाली डीडीहाट में दर्ज धारा 420 में पुरुलिया जिला पुरूलिया पश्चिम बंगाल जाकर अभियुक्त परीक्षित गोराई को धारा 41(क) का नोटिस दिया। कोतवाली धारचूला में धारा 420 में दर्ज के आरोपी मजीदुल निवासी ग्राम शुकरूरकुठी जिला कूच बिहार पश्चिम बंगाल के घर जाकर उसकी संपत्ति को कुर्क किया। कोतवाली पिथौरागढ़ में दर्ज धारा 420 के आरोपी मजीद मियां निवासी ग्राम नजीर हाट थाना मोर्नेयापार्ट- II जिला कूच विहार पश्चिम बंगाल को धारा 41(क), जहांगीर आलम निवासी कोटगच्छ हाईस्कूल छोटा दोपहारू थाना चोपड़ा के घर पर धारा-420 का नोटिस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 420 सद्दाम मंडल निवासी ग्राम उचैट पोस्ट देबीपुर थाना कुमरगंज जिला दक्षिण दीनाजपुर पश्चिम बंगाल के घर पर जाकर धारा 41(क) का नोटिस दिया। इस मामले में एक अन्य महिला आरोपी नादिरा मंडल निवासी ग्राम दत्तामाटी पोस्ट देबीपुर के घर पर नोटिस चस्पा किया। इसी मामले में तजनूर खातून निवासी ग्राम रईखान थाना कुमरगंज जिला दक्षिण दीनाजपुर पश्चिम बंगाला के घर पर भी नोटिस चस्पा किया। एसपी रेखा यादव का कहना है कि ठगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed