फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Notbandi one side, the other side rationing

एक तरफ नोटबंदी, दूसरी तरफ राशनबंदी

Tue, 20 Dec 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Dec 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Notbandi one side, the other side rationing
ग्रामीण देवसिंह - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के बाद जिस तरह कालाधन समाप्त होने और देश के लोगों के लिए अच्छे दिन आने की बात की जा रही है, उसी के बीच में एक ग्रामीण ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को मार्मिक पत्र भेजकर कहा है कि गरीबों के लिए अब दो वक्त का राशन जुटाना भी मुश्किल हो गया है। देवलथल तहसील के चौपाता गांव निवासी देव सिंह ने पत्र में उल्लेख किया है कि जिन लोगों के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के कार्ड हैं, उनको डेढ़ किलो प्रति यूनिट के हिसाब से गेहूं दिया जा रहा है, जबकि राज्य खाद्य योजना में गेहूं का कोटा मिल ही नहीं रहा है। राज्य खाद्य योजना के राशन में मिलने वाले चावल में भी कटौती कर दी गई है। पहले प्रति कार्ड 15 किलो गेहूं मिलता था। अब इसे घटाकर 10 किलो कर दिया गया है।

विज्ञापन


देव सिंह ने जानना चाहा है कि जो लोग सिर्फ सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से मिलने वाले राशन पर निर्भर हैं, उनका क्या होगा। नोटबंदी की वजह से लोगों के काम छिन गए हैं। बाजार से महंगा राशन खरीद पाने की स्थिति में कोई नहीं है। सूखे से खेतों में फसल सूखने लगी है। गरीबों के सामने कई तरह की मुसीबतें आने लगी हैं। उन्होंने यह भी पूछा है कि सरकारी दुकानों से मिलने वाले राशन के रेट क्या हैं, क्योंकि इस राशन के मनमाने रेट वसूले जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि सरकारी दुकानों के बाहर रेट लिस्ट लगाई जाए, प्रति यूनिट मिलने वाले राशन का ब्योरा दिया जाए। जनप्रतिनिधियों से भी उन्होंने सवाल किया है कि क्या उनको यह बुनियादी समस्या नजर नहीं आती। प्रधानमंत्री से उन्होंने अपेक्षा की है कि उनके पत्र का जवाब जरूर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed