फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Not only principal in Munsiyari College

जिले के छह महाविद्यालय में प्राचार्य समेत नौ पद रिक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Not only principal in Munsiyari College
पिथौरागढ़। जिले के छह महाविद्यालय में प्राचार्य समेत 211 पदों के सापेक्ष 201 प्राध्यापक तैनात हैं, जबकि मुनस्यारी महाविद्यालय में प्राचार्य, पिथौरागढ़, बलुवाकोट, मुनस्यारी, डीडीहाट और बेड़ीनाग महाविद्यालय में नौ प्राध्यापकों के पद खाली हैं।
विज्ञापन

बलुवाकोट महाविद्यालय में जंतुविज्ञान की प्राध्यापक को रानीखेत महाविद्यालय संबद्ध कर भेज दिया गया। नारायणनगर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक को हल्द्वानी संबद्ध किया गया। ऐसे में सीमांत के छात्रों को उच्च शिक्षा पाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ महाविद्यालय में प्राध्यापकों के कुल 121 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 117 कार्यरत हैं, जबकि गृहविज्ञान एक प्राध्यापक के भरोसे है। गृहविज्ञान में तीन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। अर्थशास्त्र विभाग में एक पद खाली है। बलुवाकोट महाविद्यालय में 13 स्वीकृत पदों में से अंग्रेजी, अर्थशास्त्र पद खाली हैं। जंतुविज्ञान की प्राध्यापक को रानीखेत महाविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इन्हें दिवाली से पहले रानीखेत अटैच कर दिया गया था। नारायणनगर महाविद्यालय में कुल 16 पद हैं। इनमें एकमात्र अर्थशास्त्र के प्राध्यापक को हल्द्वानी महाविद्यालय में संबद्ध किया गया है। बेड़ीनाग महाविद्यालय में जीवविज्ञान का पद खाली है। महाविद्यालय में 30 पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed