फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Not least the challenges Pant

प्रकाश पंत के सामने चुनौतियां भी कम नहीं

Sat, 18 Mar 2017 10:30 PM IST
दीपक उप्रेती/अमर उजाला, पिथौरागढ़
दीपक उप्रेती/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Not least the challenges Pant
कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने चुनाव अभियान के दौरान यह कहा था कि वह पिथौरागढ़ में सिडकुल की स्थापना करने के प्रयास करेंगे। अब मंत्री पद संभालने के बाद उनके सामने इस वादे को पूरा करने की बड़ी चुनौती है। इसके अलावा पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाईपट्टी से नियमित उड़ान शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया की अनुमोदन लेना भी खासा चुनौतीपूर्ण होगा। 

विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगर के लिए बन रही 78 करोड़ रुपए की आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना का काम 70 फीसदी पूरा हो गया है। शेष 30 फीसदी काम पूरा होने पर ही नगर की जनता को इस योजना का पानी मिल पाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा कराना भी अब उनकी जिम्मेदारी बन जाएगी। लेलू गांव में बन रहे स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए अब तक आठ करोड़ रुपए मिले हैं, जबकि कॉलेज के लिए 24 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। अब तक कॉलेज का एक तिहाई काम ही हो पाया है। इस समय कॉलेज में प्रवेश ले चुके 22 छात्र स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉस्टल में रहते हैं और नगर के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन


बेस अस्पताल का मुद्दा इस बार भाजपा ने चुनाव में खूब उठाया था। बेस अस्पताल का निर्माण कार्य यहां लुंठ्यूड़ा गांव में चल रहा है। अभी इसका काम प्रारंभिक स्थिति में है। इसे पूरा कराने के लिए भी धन की व्यवस्था करनी पड़ेगी। पिथौरागढ़ में नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज का भवन बनकर तैयार है, लेकिन कक्षाओं का संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है। देवसिंह मैदान के पास बन रही मल्टी स्टोरी कार पार्किंग के लिए 18 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं, लेकिन अब तक पार्किंग का 40 फीसदी काम ही हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संकल्प पत्र के वादों को हर हाल में पूरा करेंगे: पंत 
प्रदेश सरकार में शनिवार को कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले प्रकाश पंत ने कहा कि चुनाव संकल्प पत्र में किए गए वादे पांच साल के अंदर पूरे किए जाएंगे। पूर्ववर्ती सरकार के समय शुरू हुई योजनाओं के लिए धन की व्यवस्था की जाएगी। विकास के मामले में राजनीतिक बदले की भावना से कोई काम नहीं होगा। पंत ने देहरादून में शपथ लेने के बाद फोन पर कहा कि भाजपा को मिले जनादेश का सम्मान होगा। जनता ने जिस अपेक्षा के साथ भाजपा का साथ दिया है, उसे पूरा करने की कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की रफ्तार अब तेज होगी। केंद्र सरकार से विकास के कामों के लिए अपेक्षित सहयोग मिलता रहेगा। पंत को पहले मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल बताया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed