फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Not in the higher education environment Munsyari

मुनस्यारी में नहीं बना उच्च शिक्षा का माहौल

Sat, 28 Jan 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sat, 28 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Not in the higher education environment Munsyari
मुनस्यारी का राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

शासन ने मुनस्यारी में डिग्री कॉलेज की स्थापना वर्ष 2000 में कर दी थी, लेकिन अब तक इस कॉलेज में उच्च शिक्षा का माहौल नहीं बन पाया है। कॉलेज में सिर्फ गरीब परिवारों के बच्चे ही पढ़ाई के लिए आते हैं। 550 की छात्रसंख्या वाले इस कॉलेज में दो विषयों में पीजी की पढ़ाई भी होती है, लेकिन स्टाफ की कमी से यहां पर विद्यार्थियों को अब तक पढ़ाई की बेहतर सुविधा नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


वर्ष 2000 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी ने कॉलेज की आधारशिला रखी थी, लेकिन अब भी कॉलेज जीआईसी के पुराने भवन में ही संचालित हो रहा है। कॉलेज में प्राचार्य का पद लंबे समय से रिक्त है। पिथौरागढ़ कॉलेज के प्राचार्य डा. डीएस पांगती को यहां का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। स्नातक और पीजी की कक्षाओं के संचालन के लिए यहां पर कम से कम 13 प्राध्यापकों की जरूरत है, लेकिन मात्र सात प्राध्यापक यहां काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें भी छह प्राध्यापक संविदा वाले हैं। मात्र एक स्थायी प्राध्यापक के सहारे कॉलेज का संचालन हो रहा है। कॉलेज के आफिस का कामकाज संभालने के लिए सिर्फ एक संविदा क्लर्क की नियुक्ति की गई है। चतुर्थ श्रेणी में कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं है। कॉलेज के भवन निर्माण की प्रक्रिया तो शुरू हो गई है, लेकिन भवन कब तक बनेगा कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलुवाकोट कॉलेज की दशा भी खराब
धारचूला। धारचूला विधानसभा क्षेत्र में दूसरा कॉलेज बलुवाकोट में है। इस कॉलेज में भी स्टाफ, खेल मैदान, पुस्तकालय की भारी कमी है। कई बार कॉलेज की समस्याओं को लेकर आंदोलन हो चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार इस कॉलेज में न तो पर्याप्त स्टाफ की ही व्यवस्था कर पाई है और न सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बलुवाकोट में कॉलेज को इसलिए खोला गया था, ताकि धारचूला, जौलजीबी, कालिका समेत आसपास के गांवों के विद्यार्थी यहां पढ़ाई कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed