फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Not Improved Ultrasound Machine, Desperated Women

नहीं सुधरी अल्ट्रासाउंड मशीन, मायूस लौटीं महिलाएं

Wed, 06 Feb 2019 10:54 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 06 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Not Improved Ultrasound Machine, Desperated Women
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को उमड़ी महिलाएं। - फोटो : पिथौरागढ़
जिला महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं सुधरी। बुधवार को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आने वाली महिलाओं को पहले जिला अस्पताल जाना पड़ा। वहां पर भी नंबर नहीं आने से कई महिलाओं को बिना अल्ट्रासाउंड किए ही  लौटना पड़ा।  
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में हर सप्ताह बुधवार को गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से वर्तमान में चंपावत जिले से रेडियोलॉजिस्ट यहां आकर अल्ट्रासाउंड करते हैं। महिला अस्पताल की मशीन पिछले सप्ताह खराब हो गई थी। इसके चलते अल्ट्रासाउंड का काम जिला अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन


इस सप्ताह भी मशीन ठीक नहीं हो सकी। बुधवार को अल्ट्रासाउंड के लिए दूर दराज गांवों से गर्भवती महिलाएं महिला अस्पताल पहुंच गई थीं। रेडियोलॉजिस्ट आए तो मशीन खराब मिली। घंटों से कड़ाके की ठंड में अस्पताल के बरामदे में बैठी महिलाओं को जिला अस्पताल जाने को कहा गया। मजबूर होकर महिलाएं जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन कई महिलाओं की बारी नहीं आई। इसके चलते महिलाओं को बिना अल्ट्रासाउंड के ही वापस लौटना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन



बीना देवी ने बताया कि दशाईथल बेड़ीनाग से वह अल्ट्रासाउंड के लिए पिथौरागढ़ आई है। मशीन खराब होने के कारण जिला अस्पताल जाने को कहा गया है। बीना ने कहा कि बेड़ीनाग में सुविधा नहीं होने से सभी लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए पिथौरागढ़ आना पड़ता है।  



सिंगदा गांव से आई नीतू सामंत ने बताया कि वह पिछले सप्ताह भी अल्ट्रासाउंड के लिए पिथौरागढ़ आई थी। मशीन खराब होने से बारी नहीं आई।  आज भी इंतजार कहने को कहा गया है। आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  

.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed