फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Not improved 108, Govind from the private vehicle reached the district hospital

नहीं सुधरी 108, निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंची गोविंदी

Fri, 26 Oct 2018 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Not improved 108, Govind from the private vehicle reached the district hospital
पिथौरागढ़ के महिला चिकित्सालय में नए टायर न होने से खड़ी खुशियों की सवारी - फोटो : अमर उजाला

गंगोलीहाट की 108 एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण खड़ी है। इस कारण गर्भवती महिलाओं को निजी वाहन से प्रसव के जिला अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। इधर, जिला महिला अस्पताल के परिसर में एक खुशियों की सवारी भी नए टायरों के अभाव में डेढ़ माह से खड़ी है।

विज्ञापन


गंगोलीहाट के अग्रौन गांव निवासी गोविंदी देवी को प्रसव पीड़ा हुई। 108 को फोन करने पर एंबुलेंस के खराब होने से खुशियों की सवारी ने गोविंदी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में कोई सुविधा नहीं होने की बात कहकर स्वास्थ्य कर्मियों ने परिजनों को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। 108 नहीं होने के कारण परिजनों को डेढ़ हजार रुपये में निजी वाहन बुक कराकर जिला अस्पताल आना पड़ा। हालांकि धारचूला और मुनस्यारी में 108 वाहनों का संचालन शुरू होने से मरीजों को राहत है।
विज्ञापन


उधर, पिथौरागढ़ के महिला अस्पताल परिसर में एक खुशियों की सवारी टायर के अभाव में सात सितंबर से खड़ी है। दो वाहनों का संचालन हो रहा है, लेकिन एक वाहन के लंबे समय से खड़े होने से सभी जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। 108 के जिला कोआर्डिनेटर प्रमोद भट्ट के अनुसार टायर मंगाए गए हैं। जल्द ही वाहन का संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed