फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Non-conduct of Panchayat elections is the failure of the government: UKD

पंचायत चुनाव न होना सरकार की नाकामी : यूकेडी

Mon, 23 Jun 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 23 Jun 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Non-conduct of Panchayat elections is the failure of the government: UKD
पंचायत चुनाव पर रोक लगने पर सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते यूकेडी कार्यकर्ता। संवाद
पिथौरागढ़। पंचायत चुनाव पर रोक लगने से यूकेडी में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि आरक्षण का निर्धारण सही तरीके से न कर सरकार ने पंचायत चुनाव टालने की चालाकी की है। पंचायत चुनाव न होना सिर्फ सरकार की नाकामी है इसका नतीजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन

यूकेडी के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। ऐरी ने कहा कि सरकार ने बड़ी चालाकी से प्रदेश में पंचायत चुनाव को रोका है। आरक्षण का निर्धारण गलत तरीके से कर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके खिलाफ लोग न्यायालय गए तो चुनाव पर रोक लगा दी गई। यह साफ है कि सरकार खुद चुनाव नहीं कराना चाहती, तभी न्यायालय में सरकार ने अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अधिसूचना जारी होते ही प्रचार सामग्री में धन खर्च किया है। अब चुनाव पर रोक लगने से दावेदारों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए चाल चल रही है, जो सफल नहीं होगी। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र पाल, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, राम सिंह, चंद्रप्रकाश कोहली, मदन मोहन पोखरिया, गिरीश जोशी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाना सरकार की मंशा

पंचायत चुनाव में रोक लगने पर कांग्रेस ने भी आक्रोश जताते हुए सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि भाजपा सरकार ने आरक्षण रोस्टर को शून्य कर नये सिरे से आरक्षण लागू किया है। साफ है कि सरकार की मंशा सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाने की है। सरकार ने आपत्तियों का निस्तारण किए बगैर आरक्षण सूची जारी कर दी जबकि कई जिलों में अभी मतदाता सूची भी उपलब्ध नहीं है। कांग्रेस की मांग की है कि प्रत्येक मतदाता को मतदान का अधिकार मिले और आरक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी हो। जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रमुखों के आरक्षण की घोषणा नामांकन से पहले हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed