फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nodal officers should be ready for elections: DM

निर्वाचन के लिए तैयार रहें नोडल अधिकारी : डीएम

Mon, 08 Jan 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 Jan 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers should be ready for elections: DM
पिथौरागढ़। नोडल अधिकारी निर्वाचन के लिए तैयार रहें। निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण और समयबद्ध होता है इसमें किसी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात डीएम रीना जोशी ने अधिकारियों से कही।
विज्ञापन


सोमवार को जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने संस्थान में कार्यरत कर्मियों की सूची नोडल अधिकारी कार्मिक और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को देने को कहा। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने मतदान बूथों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वेब कास्टिंग के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने चुनाव के लिए एफएसटी, एसएसटी, एमसीसी और लेखा टीमों का गठन करने को कहा। इसके अलावा नोडल यातायात को निर्वाचन के वाहनों का आकलन करने के निर्देश दिए। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और नोडल यातायात को बूथवार रूट चार्ट के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम डॉ. एसके बर्नवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, सीओ नरेंद्र पंत, सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी, एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलड़िया, एसटीओ वीरेंद्र रावत, ईओ नगर पालिका राजदेव जायसी, ईई जल संस्थान सुरेश जोशी, डीपीआरओ हरीश आर्या और मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा मौजूद रहे।


15 जनवरी तक निर्वाचन सूची में जुड़वा सकते हैं नाम

पिथौरागढ़। एडीएम डॉ. एसके बरनवाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट नगर निकायों की वार्ड बार निर्वाचन नामावली आठ जनवरी 2024 को प्रकाशित कर दी गई है। जो व्यक्ति निर्वाचन सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं वे अपना दावा या आपत्ति निर्धारित प्रारूप फार्म में 15 जनवरी तक कर जमा कर सकता है। उसके बाद की गई आपत्ति या दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed