{"_id":"602954b88ebc3ee92d2734e9","slug":"no-water-in-thal-pithoragarh-news-hld414791587","type":"story","status":"publish","title_hn":"भातड़ गांव में पानी के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भातड़ गांव में पानी के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल क्षेत्र के भातड़ गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है। कई बार मांग करने के बावजूद नई पेयजल योजना नहीं बनाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है। अगर विभाग शीघ्र पेयजल व्यवस्था नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा।
भांतड़ के ग्रामीणों ने रविवार को गांव में एकत्र होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता धर्मानंद पंत ने कहा कि गांव में महज एक प्राकृतिक जल स्रोत है, जिससे ग्रामीण अपनी प्यास बुझाते हैं। बारिश कम होने के कारण जल स्रोत का स्तर घट गया है। इससे गांव में पेयजल संकट हो गया है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से नई पेयजल योजना के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोरे आश्वासनों के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला। कहा कि शासन, प्रशासन और जल निगम की अनदेखी के चलते दो हजार की आबादी पानी के लिए तरस गई है। डिगर सिंह ने कहा कि पेयजल व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कृष्णा पंत, मंजू उपाध्याय, नीमा पंत, रमेश कुमार आदि रहे।