फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No traveler from Dharchula to Gunji

धारचूला से गुंजी के लिए नहीं मिले यात्री

Wed, 08 Jun 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 08 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
No traveler from Dharchula to Gunji
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

धारचूला से गुंजी और दारमा घाटी को यात्रियों को ले जाने के लिए यूटी एयर कंपनी का हेलीकॉप्टर यहां पहुंच तो गया है, लेकिन बुधवार को गुंजी जाने के लिए एक भी यात्री नहीं मिला। इस कारण हेलीकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी। इस बार गुंजी तक एक तरफ का किराया टैक्स समेत 5750 रुपये कर देने से गरीब लोग इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे। हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन का काम कुमाऊं मंडल विकास निगम को सौंपा गया है। लोगों का कहना है कि किराया अधिक है और इतना किराया साधारण आमदनी वाला व्यक्ति नहीं दे सकता।

विज्ञापन


एसडीएम एसके पांडे ने बताया कि प्रशासन सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था करेगा। केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि गुंजी के लिए बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। पहले दिन यात्री नहीं मिले थे, इस कारण उड़ान नहीं हो पाई। केएमवीएन के यात्राधिकारी डीएस बिष्ट ने बताया कि पहले दिन के लिए एक भी यात्री ने बुकिंग नहीं की।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि जब पहली बार हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई थी तो एक तरफ का किराया 1100 रुपये था। वर्ष 2015 में किराया 2500 रुपये किया गया। इस बार भारी रकम तय की गई है। भाजपा नेता जगत मर्तोलिया का कहना है कि जिस सेवा का लाभ आम जनता को न मिले, उसे चलाने की जरूरत क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed