{"_id":"604a68848ebc3e5921586e20","slug":"no-road-to-sirakot-pithoragarh-news-hld417847171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराकोट सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर काग्रेंस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराकोट सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर काग्रेंस का प्रदर्शन
विज्ञापन
डीडीहाट- सिराकोट सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरसात से पहले डीडीहाट-सिराकोट सड़क के डामरीकरण के लिए विरोध, प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता डीडीहाट गांधी चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने वहां धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सिराकोट लाखों लोगों का आस्था का केंद्र है। इसलिए वहां तक पक्की सड़क होना जरूरी है। बदहाल सड़क आए दिन दुर्घटना का कारण बन रही है।
यह सड़क 14 वर्ष पूर्व काटी गई है लेकिन भाजपा विधायक की नाकामी के कारण 25 साल से सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ है। कांग्रेस इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। धरना देने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम देउपा, प्रदेश सचिव ललित चुफाल, चंचल चौहान, उदय सिंह मेहता, कविंद्र शाही, जिला पंचायत सदस्य बंशीधर भट्ट, चंचल बोरा, दीपक सिंह खोलिया, गिरधर बोरा आदि रहे।