फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Road No Vote in Moonakot

डामरीकरण नहीं तो चुनाव बहिष्कार होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
No Road No Vote in Moonakot
थल के लछुली गधेरे के पास सड़क ठीक करते युवा। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। क्वीतड़-जमतड़ी सड़क पर हल्की बारिश होने से वाहनों का संचालन बंद हो जाता है। वाहनों के क्षेत्र में न जाने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आने में कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने जमतड़ी सड़क मार्ग पर जल्द डामरीकरण न होने की दशा में चुनाव बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन

मूनाकोट विकासखंड के क्वीतड़, गुरंगतोली, जमतड़ी, क्वीगांव, हल्दू, भौरा आदि गांवों को सड़क सुविधा देने वाले सड़क मार्ग पर हल्की बारिश में वाहन चलाने लायक नहीं होता है। इमरजेंसी में आने जाने वाले वाहनों को कई जगह धक्का मारकर निकाला जाता है।
विज्ञापन

वर्ष 2011-12 में कटी सड़क पर 10 साल बीत जाने के बाद भी डामरीकरण नहीं हुआ। कच्ची सड़क को लेकर क्षेत्र के लोग कई बार आंदोलन कर चुके है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से सड़क पर कीचड़ हो गया है। इस कारण कोई भी वाहन इस सड़क पर नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में जाने वाली भवन सामग्री, राशन की गाड़ियां नहीं जा पाई। जमतड़ी के पूरन सिंह, शंकर सिंह, बजीर सिंह और नर सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सड़क का काम शुरू न होने पर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है।
बौंगाड़-फल्यांटी सड़क दो माह से हुई बंद, दर्जनों वाहन फंसे
थल/पांखू। बौंगाड़-फल्यांटी सड़क सेरा गाड़ के पास दो माह से बंद है। सेरा गाड़ के उफान पर आने पर हमेशा सड़क पर आवाजाही बंद हो जाती है। इस जगह पर सड़क कच्ची हालत में छोड़ देने से सड़क जर्जर हो चुकी है। इस बरसात में सड़क दो माह से बंद है। बौंगाड और फल्यांटी गांव के दर्जनों छोटे वाहन दोनों ओर फंसे हुए हैं।
सड़क से बैरा जुब्बर, बौंगाड़, च्यूनी, बोकलकटिया, खोला गांव, तोराथल, जड़िया, फल्यांटी गांव के लोग आवाजाही करते हैं। बौंगाड़ गांव के सरपंच सुधीर कार्की ने बताया कि ग्रामीण पिछले चार साल से सेरा गाड़ में एक पुल की मांग कर रहे हैं लेकिन पीएमजीएसवाई को बार-बार बताने पर भी उनकी समस्या को अनसुना किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
गड्ढे पाटने के लिए डाली गई मिट्टी से हुआ कीचड़
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। गौरीहाट बाजार में तीन दिन पहले सड़क पर टिप्पर धंसने के बाद लोनिवि ने मिट्टी डालकर गड्ढे को पाट दिया था। मिट्टी डालने के बाद हुई बारिश से सड़क पर कीचड़ हो गया है। इस कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि सूचना के बाद लोनिवि के अधिकारियों ने शाम तक कीचड़ हटाकर सड़क को चलने लायक बना दिया है। पीडब्ल्यूडी मूनाकोट की जेई रुचि जंगपांगी ने बताया सड़क के टेंडर हो गए है। टेंडर खुलते ही गौरीहाट बाजार की पूरी सड़क को बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed