{"_id":"602d62bb8ebc3ee9490db0fe","slug":"no-road-in-bangapani-pithoragarh-news-hld415159745","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब पहुंचेगी शिलिंग गांव तक सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब पहुंचेगी शिलिंग गांव तक सड़क
विज्ञापन
बंगापानी तहसील के शिलिंग गांव बीमार को डोली में ले जाते लोग।(फाइल फोटो)
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के शिलिंग गांव के लोग पिछले चार साल से सड़क निर्माण की राह देख रहे हैं। गांव के लिए वर्ष 2016 में स्वीकृत सड़क का निर्माण आज तक शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों को बाजार पहुंचने के लिए उबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए सड़क तक पहुंचना पड़ता है।
जिला मुख्यालय से 104 किमी दूर स्थित शिलिंग गांव के लिए वर्ष 2016 में सड़क स्वीकृत हुई थी। वर्ष 2017 में जॉब पिलर लगने का कार्य किया गया। इसके बाद सड़क निर्माण काम अधर में ही लटक गया है। इसका खामियाजा ग्रामीण आज भी भुगत रहे हैं। चोटिल, बीमार लोगों को डोली के सहारे सड़क तक लाना पड़ता है।
सड़क नहीं होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की जा रही है। शासन-प्रशासन से कोरे आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला है। -उमेश महर, सामाजिक कार्यकर्ता, शिलिंग
विज्ञापन
बीमार मरीजों का सालों से डोली और पीठ पर लादकर सड़क तक ले जाना पड़ता है। आखिर कब तक सड़क सुविधा मिलेगी। सड़क गांव तक पहुंच जाती तो मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच आसान हो जाती। -हर्षित महर, ग्रामीण, शिलिंग