{"_id":"6a4004927d69073d3508ebf0","slug":"no-road-in-bakoda-forced-to-travel-12-kilometers-on-foot-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-140952-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बकोड़ा में सड़क नहीं, 12 किलोमीटर पैदल सफर की मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बकोड़ा में सड़क नहीं, 12 किलोमीटर पैदल सफर की मजबूरी
Sat, 27 Jun 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डिजिटल इंडिया के दौर में भी चंपावत जिले की ग्राम पंचायत बकोड़ा के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। आजादी के दशकों बाद भी यहाँ सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को मुख्य बाजार तक पहुंचने के लिए 12 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। राशन से लेकर रोजमर्रा का जरूरी सामान पीठ पर ढोने को मजबूर ग्रामीणों को गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
बीमार होने पर मरीज को डोली के सहारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंच तक ले जाया जाता है। दसवीं के बाद बच्चों को प्रतिदिन 12 किलोमीटर दूर जीआईसी मंच जाना पड़ता है। इससे उनकी आगे की पढ़ाई प्रभावित होती है। सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से गांव से लगातार पलायन बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से बकोड़ा गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
अन्य गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
ग्राम पंचायत बकोड़ा तक प्रस्तावित 12 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क बनने पर बकोड़ा समेत ग्वानी, मथपला, स्यूतोला और मोस्टा गांव के करीब एक हजार की आबादी को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में इन गांवों के लोगों को बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने पैदल आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। पलायन पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
लंबे समय से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क बनने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा गांव से हो रहे पलायन पर भी रोक लगेगी। -रविंद्र रावत, ग्राम प्रधान बकोड़ा
-- -- -- -- -- --
बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए गांव छोड़ना पड़ा। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में गांव में रहना मुश्किल हो गया था। यदि बकोड़ा तक सड़क पहुंच जाए तो पलायन रुक सकता है। लोग वापस गांव लौटने पर भी विचार कर सकते हैं। - कमलेश कुमार, बकोड़ा
......
पीएमजीएसवाई चार के तहत मंच से बकोड़ा तक 22.30 किमी सड़क स्वीकृत है। 1803 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। वन भूमि प्रकरण परिवेश पोर्टल दो में अपलोड कर दिया गया है। अगले में माह तक सभी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। -वीरेंद्र सिंह, ईई, पीएमजीएसवाई, चंपावत