फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No psychiatrist in Champawat district

Pithoragarh News: चंपावत जिले में मनोचिकित्सक नहीं

Tue, 16 Jan 2024 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Jan 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
No psychiatrist in Champawat district
चंपावत। जिले में मनोचिकित्सक का पद लंबे समय से खाली चल रहा है। जिले में मनोचिकित्सक नहीं होने से विधानसभा लोहाघाट, चंपावत के लोगों को उपचार नहीं मिला पा रहा है। मानसिक रूप से परेशान मरीजों का उपचार के लिए पिथौरागढ़, हल्द्वानी या फिर अन्य जगह जाना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों की कई तरह की पारिवारिक परेशानियां होती हैं। इसके अलावा युवाओं में रोजगार, परीक्षा में अच्छे अंक लाने का दबाव समेत कई समस्याएं होती हैं। इनके कारण वह अनिंद्रा, चिंता और चिड़ चिड़ेपन का शिकार भी हो जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसिक अवसाद का शिकार कम उम्र से लेकर बड़े उम्र के लोगों अक्सर देखा जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री की विधानसभा में स्थित जिला अस्पताल चंपावत समेत लोहाघाट, पाटी, टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में मानसिक समस्या से जूझ रहे लोगों का उपचार करने वाला कोई नहीं है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से मनोचिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है। शासन से तैनाती के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed