फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Passport Service in Pithoragarh

एक हजार स्क्वायर फीट स्थान के अभाव में नहीं खुल पा रहा पासपोर्ट कार्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
No Passport Service in Pithoragarh
मुख्य डाकघर, पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत पिथौरागढ़ जिले में दो साल पूर्व स्वीकृत पासपोर्ट कार्यालय एक हजार स्क्वायर फुट जगह के अभाव में नहीं खुल पा रहा है। पासपोर्ट कार्यालय न होने की वजह से सीमांत के लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए अल्मोड़ा से लेकर देहरादून तक की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

फरवरी 2018 में देव सिंह मैदान में आयोजित वसंतोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने पिथौरागढ़ के लोगों को पासपोर्ट कार्यालय स्वीकृत होने की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने शीघ्र ही पासपोर्ट कार्यालय खुलने की बात भी कही थी। उन्होंने कहा था कि प्रधान डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करने वह स्वयं आएंगे। इसके बाद लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए कहीं नहीं जाना पड़ेगा। इस घोषणा से सीमांत के लोग खुश हो गए थे कि अब उन्हें दून या अल्मोड़ा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी लेकिन वीके सिंह की घोषणा के दो साल बाद भी पासपोर्ट कार्यालय नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पासपोर्ट कार्यालय खोलने में जगह की समस्या आड़े आ रही है। प्रधान डाकघर के पास पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इस कारण कारण पासपोर्ट कार्यालय का मामला आगे नहीं बढ़ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमांत की जनता को पासपोर्ट बनाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिथौरागढ़-डाकघर को पासपोर्ट कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध करानी चाहिए थी। जिन-जिन जगहों पर पासपोर्ट कार्यालय खोलने की घोषणा हुई थी। वहां खुल चुुके हैं। डाकघर को जनहित के इस कार्य के लिए जगह उपलब्ध कराकर जनता को खुशी देनी चाहिए थी। -अजय टम्टा, सांसद।

मानकों के अनुसार पासपोर्ट कार्यालय में एक हजार स्क्वायर फु ट की जगह होनी चाहिए। डाकघर में तीन सौ से साढ़े तीन सौ स्क्वायर फुट की ही जगह उपलब्ध है। रिपोर्ट बनाकर उच्च स्तर पर भेज दी गई है। - ललित जोशी, डाक अधीक्षक, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed