फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No officer will leave the district headquarters during monsoon period

Pithoragarh News: मानसून काल में कोई भी अधिकारी नहीं छोड़ेगा जिला मुख्यालय

Wed, 26 Jun 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 26 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
No officer will leave the district headquarters during monsoon period
रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।
पिथौरागढ़। डीएम ने मानसून काल में अधिकारियों और कर्मचारियों का अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मानसून काल में फोन बंद नहीं रखेंगे। आपदा की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई राहत कार्य कराएंगे।
विज्ञापन

डीएम रीना जोशी ने कहा कि मानसून काल मे कोई भी अधिकारी उनकी अनुमति के बिना किसी भी दशा में मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। आपातकालीन अवकाश की आवश्यकता होने पर प्रतिस्थानी का नाम प्रस्तावित करते हुए उनसे सहमति प्राप्त कर अवकाश प्रार्थना पत्र नोट सीट के साथ प्रस्तुत करना होगा। अवकाश स्वीकृत होने के बाद एक प्रति वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी और एक प्रति आपदा नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ में उपलब्ध कराएगा। अवकाश स्वीकृति के दौरान कोई भी अधिकारी,कर्मचारी अपना मोबाइल बंद नहीं रखेंगे। जिला मुख्यालय छोडने के लिए उनसे अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उपयोगी सूचनाएं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, 05964-226326 228050, टोल फ्री-1077, 8449305857, 8218857220 7895318895 या पुलिस नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएंगे। भू-स्खलन से प्रभावित मार्गों पर गिरे पत्थर, मलबे का निस्तारण, क्षतिग्रस्त पेयजल और विद्युत आपूर्ति को अभियंता तत्काल सुचारु करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed