फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No More Water in Munsyari

जलवायु परिवर्तन से गर्मी की शुरुवात में ही सूख गए मुनस्यारी के जल स्रोत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
No More Water in Munsyari
मुनस्यारी क्षेत्र कम पानी वाला जल स्रोत। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटननगरी मुनस्यारी में इस बार बेहद कम बर्फबारी हुई है। इस कारण जल स्रोत रिचार्ज नहीं हो पाए हैं। इसके चलते अभी से पानी का संकट होने लगा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 18 और 19 जुलाई को आई आपदा के कारण कई लाइनें ध्वस्त हैं। जलस्रोत न सुधारे जाने से ज्यादातर इलाकों में पहले से ही पेयजल संकट है।
क्षेत्र के लोग हर साल बरसात में आपदा से जूझते हैं लेकिन इस साल मुनस्यारी वासियों को मार्च से जून तक गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है।
क्षेत्र के मुख्य पेयजल स्रोत वाले स्थान बलाती, खलिया, भुजानी में कई जल स्रोत सूख गए हैं। कुछ स्रोतों में बहुत कम पानी रह गया है।
भेड़पालक गंगा सिंह ने बताया कि वह भेड़, बकरियां चराने के लिए कई वर्षों से जंगलों में प्रवास कर रहे हैं। पाया कि इस साल कम बर्फबारी हुई है। इस कारण पिछले वर्षों की तुलना में जंगलों के बीच बहने वाले नदी, नालों में पानी बेहद कम है।
विज्ञापन

बर्फबारी न होने और जलवायु परिवर्तन के कारण जलस्रोत सूख रहे हैं। इसका बुरा असर पेड़-पौधों पर भी पड़ा है। इसी कारण इस बार क्षेत्र में फरवरी में ही बुरांश खिल गया। हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बृजेश धर्मशक्तू, पर्यावरणविद।
लगभग सभी इलाकों में पेयजल आपूर्ति सुचारु है। हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में स्रोतों में पानी बेहद कम हो गया है। अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
- गजेंद्र मनोला, जेई, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed