फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No More Water in Gainali Village

गैनाली में पिछले 20 दिन से लोग पानी को परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
No More Water in Gainali Village
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। विकासखंड क्षेत्र के गैनाली (नाडु) गांव में पिछले 20 दिन से पानी की किल्लत है। इस कारण लोगों केे पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। गांव में बनाए गए स्टैंड पोस्टों से सिर्फ पानी की बूंदें टपकतीं हैं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता गणेश धामी ने बताया कि गांव में सिनखोला-सैनीखाल पेयजल योजना से पानी आता है। योजना के स्रोत में पर्याप्त मात्रा में पानी है लेकिन 20 दिन से ग्रामीण पानी के लिए जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

पेयजल लाइन खराब होने से ग्रामीणों समेत जानवरों के लिए भी पानी की कमी होने लगी है। ग्रामीण दो किमी दूर खड़ी चढ़ाई पर स्थित मंदिर के पास वाले नौले से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल संस्थान खंड अस्कोट के अधिकारियों को बताने के बाद भी पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। इस कारण गांव की 250 की आबादी पानी के लिए तरस गई है।

खेतीबाड़ी का काम छोड़कर महिलाएं पानी ढो रहीं हैं। ग्रामीणों का पूरा समय पानी की व्यवस्था करने में ही बीत रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed