{"_id":"602ab8a88ebc3ee96c5de5d5","slug":"no-more-signal-of-bsnl-pithoragarh-news-hld4149154107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपली क्षेत्र में चार दिन से ठप बीएसएनएन की संचार सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपली क्षेत्र में चार दिन से ठप बीएसएनएन की संचार सेवा
विज्ञापन
No More Signal of BSNL
पीपली (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा से सटे पीपली क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बीएसएनएल की संचार सेवा ठप है। बावजूद इसके संचार सेवा को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोगों ने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
नेपाल सीमा से सटे पीपली क्षेत्र में तमाम जनसंघर्षों के बाद बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगाया गया। मोबाइल टावर लगने के बाद सीमांत के ग्रामीणों को अच्छी संचार सेवा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन आए दिन टावर के खराब होने और सिग्नल न मिलने की समस्या रहती है। टावर खराब होने पर जल्दी सुधार नहीं किया जाता है। बीएसएनएल का टावर चार दिनों से खराब है। इस कारण नेपाल सीमा से सटी 15 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण संचार सेवा में सुधार को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को पत्राचार भी कर चुके हैं। इसके बाद भी संचार सुविधाओं को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य दीपिका भट्ट ने कहा कि लंबे समय से नेपाल सीमा से सटे लोग संचार सेवा को बेहतर बनाने के लिए निजी संचार कंपनियों के मोबाइल टावर लगाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
108 सेवा और गैस बुकिंग की सुविधा से वंचित
पीपली (पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र में संचार सेवा बदहाल होने से लोग सरकारी सुविधाओं का लाभ भी नहीं उठा पा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य दीपिका भट्ट ने बताया कि किसी व्यक्ति के बीमार होने पर लोग आपातकालीन 108 सेवा को भी फोन नहीं कर पा रहे हैं।
ऑनलाइन गैस बुकिंग भी नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि नेपाल के गांवों में बेहतर संचार सेवा है, लेकिन भारतीय क्षेत्र संचार सेवा बदहाल है। उन्होंने कहा कि पीपली और तल्लाबगड़ सीमा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके बाद भी संचार सेवा को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।