फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No More Cash on Election Time

बैंक से एक लाख रुपये से अधिक लेनदेन करने वाले लोगों की जानकारी निर्वाचन विभाग को दें बैंक- डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
No More Cash on Election Time
निर्वाचन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। आगामी विधानसभा चुनाव के सफल संपादन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित सीमा के तहत बैंक से एक लाख रुपये से अधिक की राशि निकालने और आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध शराब की रोकथाम के लिए आयकर विभाग और आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने एक लाख से अधिक लेनदेन की जानकारी निर्वाचन विभाग और 10 लाख से अधिक का लेनदेन करने वालों की सूचना आयकर विभाग को देने के लिए कहा।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. चौहान ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान बैंक से निर्धारित राशि से अधिक के लेनदेन एक लाख रुपये से अधिक के लेनदेन की सूचना प्रत्येक बैंक को प्रतिदिन निर्वाचन विभाग को उपलब्ध कराना है। 10 लाख से अधिक की राधि के लेनदेन पर आयकर विभाग को तत्काल सूचना देनी होगी। इसके लिए आपसी तालमेल से कार्य किया जाए।
विज्ञापन

जिले में अवैध शराब की रोकथाम के साथ ही निर्वाचन के दौरान अवैध रूप से प्रलोभन के तौर पर मतदाताओं को शराब के वितरण पर पूर्णतया रोकथाम, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन के लिए डीएम ने आबकारी विभाग को सभी विदेशी मदिरा की दुकानों समेत बारों में सीसीटीवी कैमरे जो पूर्व में लगाए गए हैं उनके सहीं संचालन की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन दुकानों में कैमरे खराब हैं, वहां नये कैमरे लगाए जाएं। जिले में किसी भी तौर पर अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम, आबकारी, पुलिस विभाग के साथ मिलकर अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए लगातार छापे मारने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्रवाई न होने को लापरवाही माना जाएगा। बैठक में एडीएम फिंचा राम चौहान, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज जोशी, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार और जिला आयकर अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed