{"_id":"5f9c59008ebc3ec5f043157e","slug":"no-doctor-in-ganai-gangoli-pithoragarh-news-hld4024177163","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डॉक्टर नहीं होने से हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डॉक्टर नहीं होने से हो रही परेशानी
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली में महिला डॉक्टर नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 40 हजार की आबादी के पास महिला डॉक्टर नहीं होने के कारण महिलाओं को प्रसव के लिए 40 किमी दूर बेड़ीनाग या 80 किमी दूर अल्मोड़ा जाना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र में एक भी स्टॉफ नर्स नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र में खून की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में मामूली उपचार के लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है। लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र में स्टॉफ नर्स तैनात करने की मांग की है। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र गणाई के फार्मासिस्ट कमल वर्मा ने बताया कि स्टाफ नर्स के दो पद हैं। एक का ट्रांसफर हो गया है। दूसरी बिना वेतन छुट्टी में चल रही है।
उपचार के लिए कुनलता से 15 किलोमीटर गणाई गंगोली स्वास्थ्य केंद्र जाते हैं। महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
-रमेश चंद्र नियोलिया, सरपंच कुनलता
महिला डॉक्टर की तैनाती को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। शासन प्रशासन को कार्रवाई करते शीघ्र यहां पर महिला डॉक्टर की तैनाती करनी चाहिए।
विज्ञापन
-अंजली भैसोड़ा, सारतोला।
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां जल्द ही ये सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
-बबीता डोबाल, ग्राम पभ्या गणाई
सरकार को स्वास्थ्य केंद्र गणाई में रक्त जांच, अल्ट्रासाउंड, महिला डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स की नियुक्ति जल्दी करनी चाहिए। अल्मोड़ा या पिथौरागढ़ जाने से समय और पैसों की भी बर्बादी होती है।
-भरत सिंह बोरा, घोड़ासिल, गणाई गंगोली